Skip to content
डॉ. मयंक अग्रवाल · पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ, गुवाहाटी

पेट और लिवर के खतरे के संकेत: कब तुरंत अस्पताल जाएँ

नीचे दिए लक्षण दिखें तो ओपीडी की तारीख का इंतज़ार न करें। तुरंत नज़दीकी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में जाएँ।

तुरंत अस्पताल जाएँ, अगर:

  • खून की उल्टी हो, या उल्टी कॉफ़ी के चूरे जैसी काली हो
  • मल तारकोल जैसा काला हो, या मल के साथ बहुत खून आए
  • आँखें पीली हों और साथ में बुखार, कँपकँपी या पेट दर्द हो
  • पेट में असहनीय दर्द हो, पेट सख़्त हो जाए, या बार-बार उल्टी हो
  • लिवर के मरीज़ को भ्रम हो या असामान्य नींद आए
  • खाना गले में अटक जाए और अपना थूक भी न निगल पाएँ

गुवाहाटी में: हयात हॉस्पिटल इमरजेंसी, काहिलीपारा। या आपका नज़दीकी अस्पताल।

जल्दी डॉक्टर को दिखाएँ, अगर

  • खाना निगलने में दिक्कत हो या सीने में अटके
  • बिना कारण वज़न घट रहा हो
  • खून की कमी (एनीमिया) निकले
  • तीन हफ़्ते से ज़्यादा समय से मल की आदत बदली हुई हो
  • 45 साल की उम्र के बाद पहली बार गैस-एसिडिटी की तकलीफ़ शुरू हो
  • अल्ट्रासाउंड में फैटी लिवर या पित्त की थैली में पथरी निकले
  • खून की जाँच में हेपेटाइटिस बी या सी निकले

लंबे समय तक गैस-एसिडिटी की गोलियाँ अपने आप न लेते रहें। एक बार ठीक से जाँच करवाना ज़रूरी है।

डॉ. अग्रवाल को कहाँ दिखाएँ

जगहसमय
अपोलो क्लिनिक, उलुबाड़ी, गुवाहाटीसोमवार से शनिवार: सुबह 8 – 10 बजे
सोमवार से शुक्रवार: शाम 5 – 7 बजे
हयात हॉस्पिटल, काहिलीपारा, गुवाहाटीसोमवार से शनिवार: दिन में 11 – 4 बजे
दीमापुरहर महीने का दूसरा शुक्रवार
होजाईहर महीने का दूसरा शनिवार
तिनसुकिया और डिब्रूगढ़हर महीने का तीसरा शनिवार

तारीख़ कभी-कभी बदल सकती है। आने से पहले WhatsApp पर पक्का कर लें। डॉक्टर से हिंदी, असमिया और अंग्रेज़ी में बात कर सकते हैं।

खर्च (नवंबर 2026)

  • डॉक्टर की सलाह: ₹1,000
  • एंडोस्कोपी: ₹3,300 (अपोलो क्लिनिक), ₹4,000 (हयात हॉस्पिटल)
  • कोलोनोस्कोपी: ₹3,500 (अपोलो क्लिनिक), ₹4,500 (हयात हॉस्पिटल)
  • फाइब्रोस्कैन (लिवर की जाँच): ₹4,000

खर्च अस्पताल तय करते हैं और बदल सकते हैं। पूरी सूची (अंग्रेज़ी में)

अपॉइंटमेंट बुक करें

फ़ॉर्म अंग्रेज़ी में है, लेकिन WhatsApp पर आप हिंदी में लिख सकते हैं। रिपोर्ट की फ़ोटो भी भेज सकते हैं।

इस वेबसाइट के बाकी पन्ने अभी अंग्रेज़ी में हैं: खून की उल्टी और काला मल · पीलिया · फैटी लिवर · एंडोस्कोपी की तैयारी · অসমীয়াত পঢ়ক

डॉ. मयंक अग्रवाल, MBBS, MD (Medicine), DM (Gastroenterology) · Assam Medical Council Reg. No. 19633 ·

इस पन्ने की जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है।